नई दिल्ली (वीएनएस)। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल से मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक को टिकट दिया गया है। कोयल पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से राज्यसभा सांसद थीं, लेकिन उन्होंने इसी साल जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। अब वे भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।
भाजपा ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए भी 3 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
पार्टी ने पुणे विभाग (स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) से डॉक्टर स्मिता योगेश जाधव, नागपुर विभाग (स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) से सुधाकर विट्ठलराव कोहले और पुणे विभाग (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) से कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को मैदान में उतारा है।
दिनेश लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वे भाजपा सरकार में राज्य पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें नैनीताल से टिकट मिलने की चर्चाएं थीं।
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसी के चलते यहां चुनाव हो रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ज...
विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि फ्लाईदुबई विमान में हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार की राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने सराहना नही...
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं को बाहर करने की साजिश ह...
दिल्ली में इंडिया गेट के पास आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार कि...