विश्व हिंदू परिषद ने पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी पर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

Posted On:- 2026-10-04




नई दिल्ली(वीएनएस)।विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि फ्लाईदुबई विमान में हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार की राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने सराहना नहीं की। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने दावा किया कि पायलट के हिंदू होने के कारण इन नेताओं ने घटना की निंदा करने से परहेज किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश पहले ही कैप्टन की सूझबूझ और बहादुरी की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सराहना नहीं की। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेडए 1073 में सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी (क्रैश एक्स) से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह कुल्हाड़ी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए कॉकपिट में रखी जाती है।
विमान में 174 यात्री सवार थे। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि पायलट एक हिंदू है। बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब यह पुष्टि हो गई है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल, सोनिया और प्रियंका ने बहादुर भारतीय कैप्टन स्मिथ मच्छार की सराहना क्यों नहीं की और उन्होंने यूएई में 33,000 फुट की ऊंचाई पर हुए इस आतंकवादी हमले की निंदा तक क्यों नहीं की।
क्योंकि वे सभी इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह हमला एक हिंदू पायलट पर किसी चरमपंथी द्वारा किया गया था।’’ खबरों के अनुसार, फ्लाईदुबई के इस सह-पायलट ने इस सप्ताह भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को अपने नियंत्रण में लेने का कथित तौर पर प्रयास किया था। बंसल ने दावा किया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पुष्टि की है कि फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना “आतंकवादी हमला” थी और सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर हमला करने के लिए कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ऐतिहासिक नीति रही है कि जब भी किसी हिंदू या गैर-इस्लामी व्यक्ति पर किसी चरमपंथी द्वारा हमला किया जाता है, तो वे उस घटना की निंदा करने में असमर्थ रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसे पीड़ित या उसके परिवार के प्रति सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं बोल सकते।
इसके बजाय, वे मानवता के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपी व्यक्तियों या संगठनों का बचाव करने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।” बंसल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भावनाओं को भड़काने, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और देश में अराजकता तथा अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘उनका उद्देश्य देश की एकता को कमजोर करना, समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना और राष्ट्र के कल्याण के बजाय अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को साधना है।” बंसल ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), समान नागरिक संहिता (यूसीसी), अनुच्छेद 370 को हटाए जाने, वक्फ अधिनियम एवं ‘तीन तलाक’ को समाप्त करने को लेकर कांग्रेस के “विरोध” को पार्टी के दृष्टिकोण के उदाहरण बताया। कांग्रेस ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा था कि उनकी बहादुरी और दृढ़ कार्रवाई हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कैप्टन स्मित मच्छर का साहस, त्वरित सूझबूझ और दृढ़तापूर्ण कार्रवाई सदैव प्रेरणादायी बनी रहेगी। उन्होंने जो किया, उससे पूरा देश विस्मय और गर्व से अभिभूत है। इससे एक दिन पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मच्छार, विमान के चालक दल और हमले के दौरान साहस तथा सूझबूझ दिखाने वाले अन्य लोगों की सराहना की थी।



Related News
thumb

संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना राहुल गांधी की आदत, सीईसी पर आरोप ...

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर लग रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ज...


thumb

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर लगाया मुसिलम वोटरों के नाम हटवाने का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में फॉर्म-7 का इस्तेमाल कर मुस्लिम मतदाताओं को बाहर करने की साजिश ह...


thumb

फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर सौरभ...

दिल्ली में इंडिया गेट के पास आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।


thumb

कांग्रेस ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, ...

जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार कि...


thumb

भाजपा ने कोयल मल्लिक और दिनेश आर्य को मैदान में उतारा

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।