ड्राई फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन आज हम किशमिश के पानी के बारे में बात करेंगे। खाली पेट किशमिश के पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही किशमिश का पानी अगर आप रोजाना पीते हैं तो आपको कई छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाएगा। कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खाली पेट किशमिश के पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही किशमिश का पानी अगर आप रोजाना पीते हैं तो आपको कई छोटी-मोटी बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाएगा।
किशमिश के पानी में होते हैं यह पोषण
अंगूर से सुखाकर बनाए गए इस ड्राई फ्रूट जिसे हम किशमिश कहते हैं उसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होती है, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस फ्रिक हैं तो आप एक हफ्ते तक इस ट्रिक को आजमाएं। आपको शरीर पर इसका असर तुरंत दिखने लगेगा। भिगोए हुए किशमिश को आप सुबह खाएं या उसका पानी पिएं इससे आपको कई सारे फायदे मिलेंगे।
सुबह खाली पेट किशमिश के पानी पीने के फायदे
अगर किसी व्यक्ति को पेट में कब्ज की शिकायत तो उसे जरूर खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए। इससे एसिडिटी और थकान मिट जाती है। किशमिश का पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी तकलीफों से निजात पाना है तो हर दिन किशमिश का पानी पीना शुरू करें।
बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
बैड कोलेस्ट्रॉल को किशमिश का पानी कंट्रोल करता है। साथ ही ही कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी मेंटेन करता है। शरीर के ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को भी कंट्रोल करता है ताकि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सके।
ग्लोइंग त्वचा के लिए पिएं किशमिश का पानी
किशमिश के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। खाली पेट रोजाना पीने से स्किन की झुर्रियां कम होने लगती है। साथ ही चेहरे पर निखार आता है। इसे रोजाना पीने मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।
हीमोग्लोबिन
जिन लोगों को खून की कमी होती है उन्हें भिगाए हुए किशमिश खाने के साथ-साथ इसका पानी भी पीना चाहिए। इससे शरीर में खून बढ़ता है।
अगर आप भी आर्थराइटिस या जॉइंट में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो, सूजन और अकड़न की समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आप...
बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या आम है। इससे बचने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग देसी घरेलू नुस्खे भी अपनाते ...
चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का का मतलब है आपके दिल की धमिकयों में ब्लॉकेज की वजह से उसका कमजोर होना। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉ...
इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही ह...