सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विकासखंडों में आयोजित 46 स्वास्थ्य शिविरों में 38,943 लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।
शिविरों में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, टीबी स्क्रीनिंग, दवा वितरण तथा आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड निर्माण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्टॉल के माध्यम से 7,866 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ते हुए 1,116 आयुष्मान कार्ड एवं 123 वय वंदन कार्ड बनाया गया। जन औषधि केंद्र एवं अन्य निःशुल्क दवा वितरण गतिविधियों के माध्यम से 10,730 हितग्राहियों को दवाएं उपलब्ध कराई गई।
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 2,622 लोगों का टीबी जांच संबंधी पंजीकरण और 2,598 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही 974 लोगों की हैंड-हेल्ड एक्स-रे जांच की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से टीबी की शीघ्र पहचान एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक नागरिकों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन का उत्सव कार्यक्रम में 4,079 महिला हितग्राही, 2,422 बच्चे एवं 3,123 गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हुई। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 286 मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। विभागीय टीमों द्वारा शिविरों में जांच, परामर्श एवं विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इन सुविधाओं से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...
इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...
कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...
एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...
नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...