सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान तथा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगन मिलन एवं विशेष पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास, महिलाओं के स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, किशोरी बालिकाओं, बच्चों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पोषण जागरूकता के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी साग-सब्जियों, मौसमी फलों एवं पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेरी पौष्टिक थाली के माध्यम से दैनिक भोजन में विविधता अपनाने और स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग करने का संदेश दिया गया। महिलाओं को बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी भी दी गई। इन गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा के संदेश के साथ परिवारों को मुनगा लगाने तथा उनके दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों का संतुलित उपयोग परिवार के बेहतर पोषण में सहायक हो सकता है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुपोषण उन्मूलन के लिए संतुलित खान-पान, स्वच्छता और समुदाय की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के महत्व की जानकारी देने के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने पर प्राथमिकता दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभागीय गतिविधियों के माध्यम से परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ पात्र महिलाओं और बच्चों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...
इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...
कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...
एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...
नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...