’सेवा संकल्प अभियान : ग्राम चमेली में जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल’

Posted On:- 2026-10-05




’3 सोलर आधारित जल टंकियों और 5,350 मीटर पाइपलाइन से 75 परिवारों को मिल रहा नियमित नल जल’

नारायणपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चमेली है, जहां जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीणों के घरों तक नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। 

कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने वाले ग्रामीणों के लिए अब घर के आंगन में नल से पानी मिलना जीवन में आए महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक बन गया है। ग्राम चमेली में पहले शुद्ध पेयजल की उपलब्धता ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ी चुनौती थी। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। ग्रामीणों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उनके दैनिक जीवन के साथ-साथ खेती-किसानी एवं अन्य आजीविका संबंधी कार्य भी प्रभावित होते थे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में 3 सोलर आधारित जल टंकियों की स्थापना की गई तथा लगभग 5,350 मीटर पाइपलाइन बिछाकर 75 परिवारों के घरों तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाया गया। 

सोलर आधारित जल व्यवस्था के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नल से नियमित पानी उपलब्ध होने से महिलाओं का समय और श्रम बच रहा है। ग्रामीण इस बदलाव को अपने जीवन में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं।

जनभागीदारी से जल व्यवस्था को मिला स्थायित्व’

जल जीवन मिशन की सफलता को स्थायी बनाए रखने के लिए ग्राम चमेली में हर घर जल उत्सव का आयोजन भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की बैठक लेकर जल योजना के संचालन एवं संधारण, जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने योजना को अपनी योजना मानते हुए इसके संरक्षण एवं सुचारू संचालन में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। योजना के दीर्घकालीन संचालन के लिए गांव में 2 जल मित्रों का चयन किया गया है, जिन्हें जलापूर्ति व्यवस्था के नियमित संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के लिए 5 जल वाहिनियों का गठन किया गया है। इन्हें जल परीक्षण एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि समय-समय पर पानी की जांच कर ग्रामीणों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

पेयजल सुविधा से बदला ग्रामीणों का जीवन’

आज ग्राम चमेली में जल जीवन मिशन केवल एक विकास योजना नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन चुका है। महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हो रही है। वे अब अपने परिवार, बच्चों तथा आजीविका संबंधी कार्यों में अधिक समय दे पा रही हैं। घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।



Related News
thumb

अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन होगा जारी’

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति ...


thumb

’योजना की राशि से ऋण की किस्त चुकाने के साथ खेती-किसानी और घरेलू जर...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के महतारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आ...


thumb

’कन्या शिक्षा परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का...

“नमो सेवा अनकही कहानियां” कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, नारायणपुर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों पर आधारित नुक्कड़ नाटक क...


thumb

’जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने चित्रों और भाष...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत /2047’ के संकल्प को जनभागीदारी और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से ज...


thumb

कलेक्टर जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण करने के दिए नि...

जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेद...