डायबिटीज के मरीजों के लिए व्रत करना आसान नहीं, ऐसे रखें अपना ख्याल

Posted On:- 2026-10-06




डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। वहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए व्रत-उपवास करना भी आसान काम नहीं होता है। क्योंकि इन लोगों की डाइट में बदलाव होने पर या फिर लंबे समय तक भूखा रहने पर परेशानी बढऩे लगती है। बता दें कि डायबिटीज के मरीज जब लंबे समय तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं, तो उनका शुगर लेवल कम होने लगता है। जिसे हाइपोग्लाइसीमिया भी कहा जाता है।

इस स्थिति के पैदा होने पर मरीज के हाथ-पैर कांपने लगते हैं, धड़कन तेज हो जाती है और कमजोरी महसूस होने लगती है। हांलाकि ऐसा तब होता है, जब डायबिटीज के मरीज इंसुलिन नहीं लेते हैं और अधिक मीठा व तला-भुना खाते हैं। ऐसे में अगर आप भी डाटबिटीज के मरीज हैं और व्रत-उपवास करना चाहते हैं। तो ऐसे लोगों को इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए कि वह व्रत कर सकते हैं और किस तरह से आप फास्ट रख सकते हैं।

इसके अलावा व्रत में बाजार में मिलने वाले फलाहार जैसे नमकीन, चिप्स और अन्य चीजों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इन सामानों में नमक व शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है।

अगर आपको डायबिटीज के साथ ही ब्लड प्रेशर की बीमारी भी है, तो व्रत में बिना नमक के सेवन के नहीं रहना चाहिए।

व्रत के दौरान अधिक से अधिक फलों का सेवन करें। इसके अलावा ड्राईफ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, मखाने आदि को रोस्ट कर इनका सेवन करें।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर पानी या अन्य पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करते रहें।

डायबिटीज के मरीज उपवास वाले दिन समय-समय पर अपना शुगर लेवल चेक करते रहें। शुगर कम या ज्यादा होने की स्थिति में इसको बैलेंस करने का प्रयास करें।




Related News
thumb

चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान?

चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...


thumb

बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा भी दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 6 कारण

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का का मतलब है आपके दिल की धमिकयों में ब्लॉकेज की वजह से उसका कमजोर होना। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉ...



thumb

घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही ह...


thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...


thumb

फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये ...