नाइजीरियाई वायुसेना का एटीआर-42 विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत

Posted On:- 2026-10-06




इग्बोकोडा (वीएनएस)। नाइजीरियाई वायुसेना (एनएएफ) का एटीआर-42 व‍िमान रविवार को ओंडो स्टेट के इग्बोकोडा इलाके में हादसे का श‍िकार हो गया। इस हादसे में व‍िमान में सवार सात क्रू सदस्यों समेत कुल 32 लोगों की मौत हो गई। लंदन के टेलीविजन नेटवर्क 'ओमेगा टीवी यूके' की र‍िपोर्ट के अनुसार, ओंडो राज्य में सैन्य विमान दुर्घटना में 32 लोगों की मौत के बाद नाइजीरिया ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने इस घटना के बाद नाइजीरियाई ध्वज को आधा झुकाने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया की र‍िपोर्ट के अनुसार, एनएएफ मुख्यालय में जनसंपर्क और सूचना निदेशक, एयर कमोडोर एहिमेन एजोडेम ने बताया क‍ि विमान बेनिन से लागोस के लिए एक नियमित मिशन पर था, तभी यह हादसा हुआ। नाइजीरिया के एविएशन और एयरोस्पेस डेवलपमेंट मंत्री फेस्टस केयामो ने भी हादसे की पुष्टि की है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में केयामो ने कहा कि एनजीआर 931 टेल नंबर वाला विमान बेनिन से लागोस जा रहा था। सुबह करीब 9:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का विमान से संपर्क टूट गया, जिसके बाद वह लापता हो गया। उन्होंने कहा क‍ि रेडियो के जरिए विमान से दोबारा संपर्क करने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं।

मंत्री ने बताया कि बाद में पुष्टि हुई कि विमान इग्बोकोडा में नेवल बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल गया है और सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



Related News
thumb

ईरान के तेल मंत्री ने इस्तीफा दिया, शीर्ष अधिकारी नियुक्त

अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


thumb

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता आगे बढ़ना मुश्किल: निर्मला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है, लेकिन बातचीत एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां आगे ...


thumb

ट्रंप ने क्लेटन को नियुक्त किया AI मामलों का प्रमुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी निदेशक जे क्लेटन को प्रशासन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जार (AI मामलों का प्रमुख) नि...


thumb

नमाज के लिए पीछे गया को-पायलट, अचानक सिर पर होने लगे वार....

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए कॉकपिट हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने उस खौफनाक घटना के बारे में बताया है।


thumb

जी20 व्यापार मंत्रियों ने भोजन को हथियार बनाने की निंदा की

जी20 के व्यापार मंत्रियों ने राजनीतिक या आर्थिक दबाव के लिए भोजन को हथियार बनाने की सर्वसम्मति से निंदा की है।