जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा रोजगार दिवस 7 को, आवास दिवस व चावल उत्सव का आयोजन

Posted On:- 2026-10-06




धमतरी (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार 07 अक्टूबर 2026 को धमतरी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

ग्राम पंचायतों में स्वप्रकटीकरण क्यूआर कोड को अधिकाधिक ग्रामीणों से स्कैन कराया जाएगा, ताकि पंचायत से संबंधित आवश्यक जानकारियां आमजन को सहज एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकें। साथ ही वीबीजी-रामजी योजना के अंतर्गत विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान को अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी। पंचायतों में स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा पर्याप्त संख्या में श्रमिकों का नियोजन कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना एवं विशेष परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। हितग्राहियों को अनुकूल मौसम का लाभ उठाते हुए आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। निर्माण कार्यों में आ रही स्थानीय समस्याओं का संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायतों से रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि शासन की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचे और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।