निरोगी जीवन, मानसिक शांति और स्वस्थ समाज के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश

Posted On:- 2026-10-06




धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर खेल मैदान, रुद्री में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त सहयोग से योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति स्वास्थ्य समिति मोनिका देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनपद सदस्य अनीता देवांगन तथा सरपंच लक्ष्मी बया, रूद्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग एवं ध्यान के विभिन्न अभ्यास कराए गए। योग विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्राणायाम, ध्यान एवं सरल योगासनों के माध्यम से तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्य अतिथि मोनिका देवांगन ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और ध्यान अत्यंत उपयोगी हैं। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन को भी बेहतर बनाए रख सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास और ध्यान में सहभागिता की। वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देखने को मिला। आयुष विभाग द्वारा योग, प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और लोककल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में योग एवं ध्यान जैसे कार्यक्रम नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने तथा निरोगी समाज के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।