दंतेवाड़ा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 131 तीर्थयात्रियों का दल गंगासागर, बिड़ला मंदिर एवं कालीघाट के दर्शन के लिए सोमवार को बस से रायपुर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से जिले के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा, आवागमन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे वे सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से तीर्थस्थलों का भ्रमण कर सकें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी संतोष टोप्पो, तीर्थयात्रा जिला नोडल अधिकारी एस.एल. सलाम, तीर्थयात्रा प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर जिले में आंगन मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परियोजना दंतेवाड़ा के 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कटेकल्याण के ग्राम बढ़ेगुड़रा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य कृषकों को विभिन्न योजनाओं का ...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार युवा मतद...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बन सकता है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण नकुलनार की स्वीटी राठौर हैं, जि...
सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों के कल्याण एवं उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं ...