महिलाओं ने की लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग

Posted On:- 2026-10-07





रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ महिला मंच और महाराष्ट्र मंडल महिला समिति की पदाधिकारियों व सदस्यों ने समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील व व्यावहारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यूसीसी समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम.के. राऊत और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार ने महिलाओं द्वारा दिए गए सभी व्यावहारिक और कानूनी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें उन पर विचार करने का पूर्ण आश्वासन दिया।   
लैंगिक समानता और संपत्ति अधिकार
शताब्दी पाण्डेय ने धर्म आधारित कानूनों में बदलाव की वकालत करते हुए पैतृक व व्यक्तिगत संपत्ति में महिला और पुरुष को समान अधिकार देने, भरण-पोषण के नियम एक समान बनाने और आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बहुल प्रदेश होने के कारण संबंधित समुदायों की परंपराओं, नीतियों, रीति-रिवाजों और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए व्यापक विचार-विमर्श पर सहमति बनी। साथ ही, पंचायतों में कानूनी सलाह के लिए विशेष डेस्क बनाने की मांग रखी । सुश्री श्वेता पड्डा ने महिलाओं के शोषण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीयन को अनिवार्य बनाने की मांग की। साथ ही, लिव-इन से जन्मे बच्चों को पालन-पोषण और उत्तराधिकार का पूरा अधिकार मिलने तथा जैविक पहचान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अधिवक्ता श्रीमती सुचित्रा वर्धन ने स्पष्ट किया कि केवल आपसी सहमति (एग्रीमेंट) के आधार पर महिला-पुरुष का साथ रहना भारतीय कानून में मान्य नहीं है, इसलिए इस पर स्पष्टता जरूरी है। अधिवक्ता श्रीमती हेमलता सिंह ने यूसीसी का मुख्य उद्देश्य कानूनी भेदभाव को समाप्त कर व्यवस्था को सरल बनाना बताया। गीता श्याम दलाल ने एक राष्ट्र, एक कानून का समर्थन करते हुए कहा कि अपराधी को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए, जबकि सभी को अपनी परंपराओं को मानने की स्वतंत्रता हो। श्रीमती आस्था अभय काले ने कहा कि यह व्यवस्था समाज के अंतिम छोर पर खड़ी कमजोर महिलाओं तक पहुँचनी चाहिए, जिसके लिए महिलाओं का जागरूक होना सबसे पहले आवश्यक है। बैठक में आकांक्षा तिवारी, डॉ. (श्रीमती) भारती यादव, डॉ. (श्रीमती) रत्ना पाण्डेय, श्रीमती पुरोहित और प्रसन्ना राजेश अवस्थी, श्रीमती अर्चना वोरा, श्रीमती शेफाली पुरोहित, श्रीमती शीला शर्मा, श्रीमती नमिता शेष, श्रीमती मालती मिश्रा ने बच्चों के हितों की रक्षा से जुड़े सुझाव दिए, आदिवासी समाज की सहभागिता व विवाह परंपराओं पर अपने विचार समिति  के समक्ष रखे। समिति ने महिलाओं की इस संवादात्मक पहल की सराहना करते हुए सभी व्यावहारिक सुझावों को आयोग के समक्ष प्रमुखता से रखने का भरोसा दिलाया।




Related News
thumb

राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का ...

पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के तहत मिले अनुदान और पशुपाल...


thumb

जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष के संकल्प के साथ जिले में निकली से...

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से किया गया।


thumb

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नमनाकला में वार्षिक आमसभा 10 को

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला की वार्षिक आमसभा की बैठक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।


thumb

मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते अशोक नेताम, शासन से मिला सहयोग

मेहनत और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहे विकासखण्ड देवभोग के ग्राम खोकसारा निवासी अशोक नेताम के लिए सेवा सेतु शिविर में मिला मछली पकड़ने का जाल उन...


thumb

मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक...

मेहनत और लगन से पढ़ाई कर सफलता हासिल करने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू...


thumb

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 07 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सहित धमतरी शहर में...