अम्बिकापुर (वीएनएस)। पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के तहत मिले अनुदान और पशुपालन विभाग के सहयोग से लमगांव निवासी मनोज कुमार पटेल ने डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ाया है।
मनोज कुमार पटेल बताते हैं कि उन्हें पशुपालन विभाग की ओर से राज्य डेयरी उद्यमिता योजना के तहत अनुदान प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने गायों के पालन-पोषण और डेयरी व्यवसाय को विकसित करने में किया। आज वे प्रतिदिन लगभग 30 लीटर दूध का विक्रय कर रहे हैं, जिससे उन्हें करीब ₹1,200 प्रतिदिन की आय प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि दूध बिक्री से महीने में लगभग ₹30 से ₹35 हजार रुपये की आय होती है। पशुओं के चारा, देखभाल और अन्य खर्चों के बाद करीब ₹15 हजार रुपये की बचत हो जाती है। इस तरह वे सालाना लगभग ₹1 से डेढ़ लाख रुपये तक की बचत कर पा रहे हैं। मनोज कुमार पटेल ने कहा कि पशुपालन विभाग से मिले अनुदान और मार्गदर्शन ने उनके डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इसके लिए पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
राजनांदगांव जिला सौर ऊर्जा के उपयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जिले के औद्योगिक संस्...
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्र...
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गय...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पाल...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार