सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन, विकसित भारत के संकल्प के साथ नागरिकों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

Posted On:- 2026-10-07




न्यू बस स्टैंड स्थित डोम से नरहरदेव मैदान तक निकली सेवा ज्योति यात्रा

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचीं लखपति दीदियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए जनभागीदारी, सेवा भावना तथा प्रत्येक नागरिक के योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने विकसित भारत के संकल्प को साझा करते हुए अपने क्षेत्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन भी किया गया। न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर से यात्रा प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड होते हुए शासकीय नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक पश्चिम रायपुर राजेश मूणत, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता रही। लखपति दीदियों और स्व-सहायता समूह की महिलाएं, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिन उपस्थित थे।



Related News
thumb

आगामी पर्व के मददेनजर मिष्ठान व खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग ...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जारी विज्ञप्ति अनुसार आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई दुकानों का सतत् एवं स...


thumb

रीना लेखाम ने महतारी वंदन योजना से बदली अपनी जिंदगी

ग्राम पंचायत फूलपाड़, डोगरी पारा की रहने वाली रीना लेखाम एक मेहनती और आत्मनिर्भर महिला हैं। पहले वे घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं, लेकिन महतारी वंद...


thumb

नर्सरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती ग्राम चितालूर की अनिता ठ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


thumb

पीएम स्वनिधि योजना : ई-रिक्शा से जूता-चप्पल की दुकान का संचालन कर ब...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है...


thumb

पक्का आवास बना खुशियों का आशियाना, चमेली नागेश के जीवन में आई नई खु...

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ने इस सपने को साकार करने में अनेक परिवारों को सहारा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ...


thumb

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सेवा सेतु का उद्दे...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को अपनी-अपनी विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी...