रंगोली प्रतियोगिता : नवीन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित की विकसित भारत की परिकल्पना

Posted On:- 2026-10-07




सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी परिसर में नवीन महाविद्यालय ओड़गी के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, जागरूकता, आत्मनिर्भरता एवं विकसित भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक रूप से दर्शाया गया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को भी प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के दौरान नवीन महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित भारत के निर्माण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री सखन आयाम, ब्लॉक डाटा मैनेजर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

जिले के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा की ओर बढ़...

राजनांदगांव जिला सौर ऊर्जा के उपयोग और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ जिले के औद्योगिक संस्...


thumb

अल्पवर्षा व कीट-व्याधि से प्रभावित फसलों का होगा संयुक्त सर्वेक्षण

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पवर्षा एवं कीट-व्याधि से फसलों के प्रभावित होने के संबंध में किसानों द्वारा सूखा घोषित करने, ऋण माफी करने तथा प्र...


thumb

चांदागांव में लगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को ...

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गय...


thumb

आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, गर्भवती माताओं की ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज बेमेतरा नगर पाल...


thumb

सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन, विकसित भारत के संकल्प के साथ नागरि...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कांकेर के न्यू बस स्टैंड स्थित डोम परिसर में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


thumb

विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान:धमतरी की 100 साल पुरानी वनोपज मंडी फ...

श्यामतराई में सोमवार से शुरू होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का नियमित क्रय-विक्रय, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार