प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 12 अक्टूबर को कुरुद में

Posted On:- 2026-10-08




आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे

धमतरी (वीएनएस)। स्थानीय युवाओं को उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कुरुद, जिला धमतरी में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे से आईटीआई कुरुद परिसर में आयोजित होगा।

          अप्रेंटिसशिप मेला युवाओं और स्थानीय उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों के बीच रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के अवसरों को जोड़ने का प्रभावी माध्यम होगा। मेले में जिले के विभिन्न उद्योग एवं प्रतिष्ठान अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अथवा प्लेसमेंट के लिए शामिल हो सकेंगे। इसके माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को अपनी योग्यता एवं तकनीकी कौशल के अनुरूप रोजगार की संभावनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मेले में भाग लेने के इच्छुक आईटीआई उत्तीर्ण युवा अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आईटीआई कुरुद में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।

अप्रेंटिसशिप मेला के दौरान Apprenticeship India Portal पर नए पंजीयन के साथ पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ।Activation की सुविधा भी आईटीआई परिसर में उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उद्योग एवं प्रतिष्ठान भी पोर्टल पर पंजीयन कर मेले में सहभागी बन सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से अप्रेंटिसशिप से संबंधित प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

             जिला प्रशासन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा जिले के अधिक से अधिक उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से इस अप्रेंटिसशिप मेले में सहभागिता करने की अपील की गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों का अधिकतम लाभ युवाओं को मिल सके।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए

          मेला पोर्टल  https://www.apprenticeshipindia.gov.in  पर ज्यादा से ज्यादा उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों का पंजीकृत किया जा सकता है |



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।