पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना...

Posted On:- 2026-10-09




छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बनाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन की बेहतर देखभाल करते हैं। इसके पोषक तत्वों से हर कोई वाकिफ है लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह के समय करते हैं तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। चाइये हम आपको बताते हैं सुबह के समय इसका सेवन करने से आप सेहत को क्या फायदे होंगे।

पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना

एक कप मखाने में 5 ग्राम प्रोटीन, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 33 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड, 1.2 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम 52 मिलीग्राम, पोटेशियम 430 मिलीग्राम, फास्फोरस 198 मिलीग्राम, ओमेगा-3 फैटी एसिड 32 मिलीग्राम और 340 मिलीग्राम ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने के कम कैलोरी के साथ साथ भरपूर फाइबर मिलेगा।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय एक मुट्ठी मखाना रोज़ाना खाएं। सुबह इसका सेवन करने से यह आसानी से पच जाता है। सतह ही ऐसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और फूड की क्रेविंग भी कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

इन परेशानियों में भी है कारगर:

फर्टिलिटी बढाए: मखाना ड्राई फ्रूट होने के साथ साथ शारीरिक कमजोरी दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। ये केवल सेहत को नहीं सुधारता, इसे डाइट में शामिल किया जाए तो ये गर्भधारण की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद करता है।

शुगर करे कंट्रोल: कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, इसके लगातार सेवन से शुगर कंट्रोल होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद: मखाना चूंकि एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है इसलिए अगर आप रोज सुबह खाली पेट चार पांच मखा खा लेंगे तो आपके चेहरे पर उम्र के निशान कम होते जाएंगे और स्किन जवां होगी।

हड्डियां बनाएं मजबूत: मखाना किडनी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें कैलोरी नाममात्र की होती है और कैल्शियम भरपूर होता है। इसलिए इस हड्डियों की मजबूती के लिए भी अच्छा डाइट माना जाता है।

मखाने का सेवन कैसे करना चाहिए?

मखाना बहुत ही पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ ड्राई फ्रूट है। इसे देसी घी में भूनकर नमक और काली मिर्च मिलाकर नमकीन की तरह खा सकते हैं और अगर आपको दूध पसंद है तो आप इसे दूध में उबालकर भी पी सकते हैं।



Related News
thumb

चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान?

चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...


thumb

बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा भी दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 6 कारण

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का का मतलब है आपके दिल की धमिकयों में ब्लॉकेज की वजह से उसका कमजोर होना। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉ...



thumb

घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही ह...


thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...


thumb

फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये ...