किसानों की सुविधा और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें : कलेक्टर तनुजा

Posted On:- 2026-10-09




मोहला (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में कलेक्टर तनुजा सलाम ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में धान उपार्जन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी ली।

कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए किसान पंजीयन, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, धान खरीदी समितियों की तैयारियों सहित उपार्जन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी धान उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, छांव, किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने उपार्जन केंद्रों के लिए निर्धारित स्थानों एवं वहां की व्यवस्थाओं का समय रहते निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों एवं संबंधित समितियों की तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित हो, यह सुनिश्चित किया जाए। किसान पंजीयन से संबंधित कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, उप पंजीयक सहकारिता, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं मंडी सचिव बांधाबाजार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में जिले में अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने तथा अवैध धान की आवक को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं संभावित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

धान उठाव की व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

धान खरीदी के बाद उपार्जन केंद्रों से धान के समय पर उठाव एवं परिवहन की व्यवस्था की भी समीक्षा की।  कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी के बाद धान का उठाव व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक रूप से धान का भंडारण न हो और आगामी खरीदी कार्य प्रभावित न हो। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...