आइकॉनिक राम से अब अयोध्या के राजा दशरथ बने अरुण गोविल, ‘रामायणम्’ का नया पोस्टर जारी

Posted On:- 2026-10-09




मुंबई (वीएनएस)। रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है, इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है।  दो भाग वाले इस एपिक सागा से सामने आया यह फर्स्ट लुक एक्टर से खूबसूरती से अपना जुड़ाव बना रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण गोविल ने कई पीढ़ियों के दर्शकों की नजरों में भगवान राम की भूमिका को अमर बना दिया है।

भगवान राम की भूमिका निभाकर कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल, अब सिल्वर स्क्रीन पर अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता, दशरथ की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। उनके फिल्म के कास्ट से जुड़ने की वजह से कहना होगा कि फिल्म की कास्टिंग को एक नया आयाम मिला है, क्योंकि इस महागाथा से गहराई से जुड़े एक एक्टर को बिल्कुल नए और अहम भूमिका  में दिखाना अपने आप में खास होने वाला है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था। अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायणम् की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ।”

https://www.instagram.com/p/DeLmZcWsinC/?stkn=aTZvZG12dTRpeWVr

पोस्टर में गोविल राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां उनके लुक की डिटेलिंग अयोध्या के राजा के रुतबे और प्रभाव को दिखाती है। यह सामने आया पोस्टर उन दर्शकों के लिए भी खास बदलाव है, जो उन्हें राम के रूप में देखते हुए बड़े हुए हैं, क्योंकि अब वह उसी किरदार के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने आइकॉनिक बना दिया था।

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का  पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।



Related News
thumb

ऑस्कर एंट्री के बाद ‘गोंधल’ की ग्लोबल तैयारी, होम्बले फिल्म्स ने कि...

देशभर में खूब तारीफें बटोरने और 99वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुने जाने के बाद, होम्बले फिल्म्स अब मराठी ड्रामा ‘गोंधल’ को इं...


thumb

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं...


thumb

‘फटा पटाखा’ में यामी गौतम ने जॉम्बीज के साथ जमाई महफिल

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की फ़ैंटेसी फ़ैमिली एंटरटेनर नई नवेली के जबरदस्त हाई एनर्जी डांस एंथम को जी म्यूजिक कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा है।


thumb

रकुल प्रीत ने IT सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबर...

हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर चुकी पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए...


thumb

राशि खन्ना ने दिखाई धर्मन के सेट से झलक

एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है।