राशि खन्ना ने दिखाई धर्मन के सेट से झलक

Posted On:- 2026-10-03




चेन्नई (वीएनएस)। एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है। इसी बीच राशि ने फिल्म के सेट और मैसूर में बिताए खास पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इनमें वह रजनीकांत और तेलुगु एक्टर राम पोथिनेनी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ मजेदार यादें भी फैंस के साथ शेयर कीं।

राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, मैसूर की उस दुनिया की एक छोटी सी झलक, जिसमें मैं पिछले कुछ समय से रह रही हूं। रजनीकांत सर और राम पोथिनेनी के साथ सुबह-सुबह वर्कआउट, क्योंकि जाहिर तौर पर दिन शुरू होने से पहले ही दिन शुरू हो जाता है। थोड़ा मंदिर घूमना, थोड़ा इधर-उधर घूमना, कुछ ऊनो खेलना और ढेर सारी हंसी। और हां, मैसूर डोसा अपने आप में एक खास पल का हकदार था।

बता दें कि 'धर्मन' का तीसरा शेड्यूल 16 सितंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान निर्देशक ने रजनीकांत और राशि खन्ना की शूटिंग का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में रजनीकांत कैमरे की तरफ पीठ किए हुए राशि से बातचीत करते नजर आए थे। फिल्म का दूसरा शेड्यूल 4 सितंबर को पूरा हुआ था। दूसरे शेड्यूल के दौरान सामने आए एक वीडियो में रजनीकांत को जूनियर डॉक्टरों को लेक्चर देते हुए देखा गया था।



Related News
thumb

महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया...

जाने-माने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने अपनी एंबिशियस थीएट्रिकल फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें वे कम जाने-पहचाने भारत की आजादी के ...


thumb

होम्बले फिल्म्स का बड़ा ऐलान, 9 अक्टूबर को तेलुगु में रिलीज होगा ‘ह...

आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच होम्बले फिल्म्स ने इसके...


thumb

पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा

अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में अपने पति के साथ कॉमेडी शो में पहुंचीं। वे मशहूर ईरानी-अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन मैक्स अमिनी का शो देखने गई थीं।


thumb

इंडियन सिनेमा पहली बार रियल ह्यूमनॉइड रोबोट ने की एंट्री!

साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म 'लंबोधरा 2.0' का डायरेक्शन सिंपल सुनी ने किया है। इस फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुणाल कपूर और मेघना गांवकर...


thumb

3.1 करोड़ व्यूज़ के साथ प्रीतम एंड पेड्रो’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और निर्देशित अविनाश अरुण की सीरीज़ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने बेहद कम समय में स्ट्रीमिंग की दुनिया में खूब सुर्खियां बटो...