महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज

Posted On:- 2026-10-03




मुंबई (वीएनएस)। जाने-माने फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने अपनी एंबिशियस थीएट्रिकल फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें वे कम जाने-पहचाने भारत की आजादी के इतिहास से जुड़ी कहानी पेश करने वाले हैं। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी लीड रोल निभाते हुए महात्मा गांधी की भूमिका ने नजर आने वाले हैं, जबकि सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में होने वाले हैं। फिल्म की कहानी आजादी के समय की है, उन 21 दिनों की जब गांधी जी दिल्ली में सत्ता के केंद्र से दूर चले गए थे और उनका यह कदम चुपचाप आत्मक खोज के लिए उठाया गया था। अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म को बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले नरेंद्र हीरावत के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि NH स्टूडियोज़ द्वारा इसे प्रेजेंट किया जा रहा है। यह फिल्म दो मास्टर कहानीकारों के बीच एक शबर सिनेमाई सहयोग को दिखाती है।

यह प्रोजेक्ट अपने रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है और इसकी बड़ी वजह है दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान जी का फिल्म में शामिल होना। वहीदा रहमान कई वर्षों बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है और उनकी मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज होना लाजमी है। मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और वहीदा रहमान जैसी टैलेंटेड कास्ट के साथ यह फिल्म शानदार थियोरेटिकल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है, जिसमें दर्शक इंसानी भावनाओं को अनुभव करेंगे।

इस तरह की अहम ऐतिहासिक कहानियों को पर्दे पर लाने के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने कहा, “मेरा मानना है कि अगले 100 सालों तक हर साल गांधी पर एक या दो फिल्में बननी चाहिए। एक फिल्ममेकर के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां दर्शकों तक पहुंचाते रहें। भारत को बनाने में उनका सबसे अहम योगदान था, जिस भारत को हम आज जानते हैं, जिसमें हम रहते हैं, जिसका जश्न मनाते हैं और जिस पर गर्व से नारे लगाते हैं।” यह फिल्म हाल के समय की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है, जिसमें भारतीय सिनेमा के दो बेहतरीन क्रिएटिव दिमाग एक साथ आए हैं और ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो निजी होने के साथ-साथ हर किसी से जुड़ी हुई महसूस होती है।

फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, इसमें मनोज बाजपेयी संग सौरभ शुक्ला अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने ए बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि इसे NH स्टूडियोज़ द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।



Related News
thumb

राशि खन्ना ने दिखाई धर्मन के सेट से झलक

एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है।


thumb

होम्बले फिल्म्स का बड़ा ऐलान, 9 अक्टूबर को तेलुगु में रिलीज होगा ‘ह...

आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब तेलुगु दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म की सफलता और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बीच होम्बले फिल्म्स ने इसके...


thumb

पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा

अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में अपने पति के साथ कॉमेडी शो में पहुंचीं। वे मशहूर ईरानी-अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन मैक्स अमिनी का शो देखने गई थीं।


thumb

इंडियन सिनेमा पहली बार रियल ह्यूमनॉइड रोबोट ने की एंट्री!

साइंस-फिक्शन सोशल थ्रिलर फिल्म 'लंबोधरा 2.0' का डायरेक्शन सिंपल सुनी ने किया है। इस फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, कुणाल कपूर और मेघना गांवकर...


thumb

3.1 करोड़ व्यूज़ के साथ प्रीतम एंड पेड्रो’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित और निर्देशित अविनाश अरुण की सीरीज़ ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ ने बेहद कम समय में स्ट्रीमिंग की दुनिया में खूब सुर्खियां बटो...