सरपंच के इस्तीफे की वायरल चिट्ठी से मचा हड़कंप, अब बदला फैसला...

Posted On:- 2026-10-10




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा में सरपंच के इस्तीफे को लेकर हलचल मच गई है। सरपंच प्रेमकुमारी नारंग के नाम से इस्तीफे का एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पंचायत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, सरपंच ने मीडिया के सामने आकर इस्तीफा देने की वजह स्पष्ट की और अब पद से इस्तीफा नहीं देने की बात कही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस्तीफे की चिट्ठी
सरपंच प्रेमकुमारी नारंग के इस्तीफे का पत्र वायरल होने के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने भी अपने फेसबुक पोस्ट में इस्तीफे की वजह पंचायत में विकास कार्य नहीं करा पाना, मूलभूत सुविधाओं की कमी और सरकार के पास पर्याप्त बजट नहीं होने को बताया।

पति की मानसिक स्थिति को बताया इस्तीफे की वजह
वहीं, मीडिया से बातचीत में सरपंच प्रेमकुमारी नारंग ने इस्तीफे की वजह अलग बताई। उन्होंने कहा कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया था। हालांकि, पत्र वायरल होने के बाद पंचायत और संबंधित अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलने पर उन्होंने अब इस्तीफा नहीं देने का निर्णय लिया है।

रोहिना मोड़ से देवीधाम देवसागर तक सड़क निर्माण की मांग
सरपंच प्रेमकुमारी नारंग ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समस्या भी उठाई। उन्होंने रोहिना मोड़ से देवीधाम देवसागर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सड़क की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है।

फिलहाल, इस्तीफे को लेकर शुरू हुआ विवाद सरपंच के पद पर बने रहने के फैसले के बाद थमता नजर आ रहा है। वहीं, सड़क निर्माण की मांग और पंचायत में विकास कार्यों को लेकर अब प्रशासन की पहल पर नजर रहेगी।



Related News
thumb

जैन दादाबाड़ी में अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वशांति प्रत्यर्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया


thumb

विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ...

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध...


thumb

मनोहर गोशाला के जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 18 को, विधानसभा अ...

राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को मनोहर गोशाला के मुख्य कार्यालय और जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।


thumb

मुख्य सचिव ने की डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ...


thumb

शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम...

रायपुर के बीटीआई ग्राउण्ड परिसर में स्थित एससीआरटी भवन के सभा कक्ष में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभिन्न जिलों से चयनित 40 विद्यार्थियों को स...