जैन दादाबाड़ी में अमावस्या को विश्वशांति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा

Posted On:- 2026-10-10




18 अक्टूबर से अहिंसा परमो धर्म का उदघोष - नवपद ओली आरम्भ

रायपुर (वीएनएस)। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में अमावस्या के पावन अवसर पर विश्वशांति प्रत्यर्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैन धर्म के मूलमंत्र अहिंसा व जियो और जीने दो के वातावरण का प्रसार हो इस मंगल भावना से 18 अक्टूबर रविवार से अहिंसा परमो धर्म का उदघोष करते हुए नवपद ओली जी आरम्भ होगी, जिसमें श्रद्धालु पूर्ण अहिंसा का पालन करते हुए आयम्बिल तप आराधना करते हैं। 

अमावस्या पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की गई। वर्धमान चोपड़ा , मंजू कोठारी , दीप्ती बैद द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न हुआ। अमावस्या पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवार की ओर से प्रभावना रखी गई। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी अशोक अरुणा कोठारी , मोहन लाल मनीष नमन पगारिया , मनोहर लाल पुगलिया , श्रीमती मंजू महेन्द्र कोठारी , जयचंद रमेश , मोहन चंद बच्छावत , दिनेश कुमार जैन , बसंत जितेन्द्र नाहर , नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया , वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा , गुमान चंद कांतिलाल झाबक , संतोष सरला बैद व गुप्त भक्त परिवार हैं ।



Related News
thumb

विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ...

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध...


thumb

मनोहर गोशाला के जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ 18 को, विधानसभा अ...

राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को मनोहर गोशाला के मुख्य कार्यालय और जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।


thumb

मुख्य सचिव ने की डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ...


thumb

शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम...

रायपुर के बीटीआई ग्राउण्ड परिसर में स्थित एससीआरटी भवन के सभा कक्ष में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभिन्न जिलों से चयनित 40 विद्यार्थियों को स...


thumb

सरपंच के इस्तीफे की वायरल चिट्ठी से मचा हड़कंप, अब बदला फैसला...

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा में सरपंच के इस्तीफे को लेकर हलचल मच गई है।