नई दिल्ली(वीएनएस)।मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने दिल्ली पुलिस पर अमानवीय व्यवहार और बिना रसीद फोन जब्त करने का आरोप लगाया। साथ ही नेताओं ने सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया गया। इनमें अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास शामिल हैं। रिहाई के बाद तीनों ने दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार व दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका ने कहा कि चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कर लिया है। वहीं, सौरव दास ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उनके फोन ले लिए गए, लेकिन उन्हें फोन जब्त करने की रसीद नहीं दी गई।
आशुतोष रांका बोले- पुलिस ने हमें किडनैप किया
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि किडनैप किया गया। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं।
रांका ने कहा, "जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, जो लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कर ली।" उन्होंने कहा, "राजा की जान तोते में है।" इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
इसे भी पढ़ें: प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर Supreme Court के निर्देश, वकीलों ने बताई पूरी बात
आशुतोष रांका ने बताया कि अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली रवाना हो गए हैं। अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद तीनों को रिहा कर दिया गया।
सौरव दास का आरोप- फोन जब्त किए, रसीद भी नहीं दी
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके फोन ले लिए, लेकिन फोन जब्त करने से जुड़ी कोई रसीद नहीं दी। उन्होंने कहा, "हमें शक है कि हमारे फोन हैक किए गए हैं या उनकी नकल तैयार की गई है।"
सौरव दास ने आशंका जताई कि उनके फोन में मौजूद जानकारी से छेड़छाड़ की गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि फोन में दस्तावेज या दूसरी सामग्री डाली जा सकती है, जिसे बाद में सबूत के तौर पर पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके फोन की सुरक्षा से समझौता हुआ हो सकता है। हालांकि, फोन हैक या उनकी नकल तैयार किए जाने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकों को नियमों के तहत विरोध करने का अधिकार है। अदालत ने निर्देश दिया कि लोगों की आवाजाही ...
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन तय समय पर होगा। लोकतंत्र और मतदान अधिकार...
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान पथराव में 15 ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाक...