पथरी पिघलाने में मददगार है नारियल पानी

Posted On:- 2026-10-13




किडनी में पथरी की समस्या लंबे समय तक परेशान कर सकती है। इतना ही नहीं ये समय के साथ गंभीर हो सकती है। दरअसल, किडनी का काम शरीर में खून को फिल्टर करना है और मूत्र के माध्यम से इन टॉक्सिन को बाहर निकालना है।

पर कभी-कभी पेशाब में सॉल्ट और अन्य खनिज बहुत ज्यादा हो जाते हैं और ठीक से फिल्टर नहीं हो पाते हैं। यही जब इक_ा होने लगते हैं तो,पथरी बनने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर इन टॉक्सिन को बाहर निकालें चाकि ये जमा होकर पथरी का रूप न लें और इसी काम में मददगार है नारियल पानी।

डायूरेटिक है नारियल पानी

नारियल पानी की खास बात ये है कि ये डायूरेटिक गुणों से भरपूर है। यानी कि ये किडनी के अंदर फिल्ट्रेशन के प्रोसेस को तेज करता है और फिर मूत्र के माध्यम से गंदगी को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा ये पेशाब को खुलकर होने में मदद करता है और इसकी मात्रा बढ़ाता है जिससे किडनी फ्लश ऑउट हो पाती है और सारे टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल पाते हैं।

लैक्सेटिव गुणों से भरपूर

लैक्सेटिव गुणों का मतलब है कि जो किडनी में जमा क्लोरीन और साइट्रेट सॉल्ट से चिपक कर इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करे। यही काम नारियल पानी का खास गुण है और इसका सेवन क्रिएटिनिन लेवल को कम करता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।

पथरी पिघलाने में मददगार

किडनी में जमा पथरी को पिघलाने में नारियल पानी इसका अल्कलाइन गुण पथरी को तोडऩे लगता है और फिर इसे पिघलाकर बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है क्रिएटिनिन स्तर को कम करके गुर्दे की पथरी को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, नारियल पानी, जिसमें कि पोटेशियम ज्यादा है, किडनी में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है, उसकी कार्यप्रणाली में सुधार करता है और पथरी बनने से रोकता है। साथ ही ये किडनी को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।



Related News
thumb

क्या वजन कम करने से आर्थराइटिस का खतरा कम हो सकता है?

अगर किसी व्यक्ति का वजन अधिक है और उसे घुटनों में दर्द या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या है, तो 5 से 10 प्रतिशत तक वजन कम करना फायदेमंद हो सकता है। इस...



thumb

सुबह उठते ही होती है पैर के तलवे में तेज दर्द? तो जान लें किस बीमार...

एड़ी की हड्डी के पास अतिरिक्त हड्डी का उभार, जिसे हील स्पर कहते हैं, कुछ लोगों में दर्द का कारण हो सकता है। हालांकि, हील स्पर होने का मतलब यह नहीं ...


thumb

लूज मोशन होने पर क्या खाना है फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए डाइट में शाम...

लूज मोशन यानी दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इससे बॉडी में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इस दौरान खानपान का बेहद खास ख्याल रख...


thumb

सर्दियों में बढ़ गई है बालों में रूसी की समस्या तो आजमाएं ये उपाय...

अक्सर यह देखने में आता है कि ठंड के दिनों में रूसी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करने से यकीनन आपको लाभ मिल सकता है।...


thumb

यूरिक एसिड की समस्या कम करता है केला

केले में थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है। जिस फूड में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट स्रोतों की कमी होती है वह आपके कीटोन यौगिकों के स्तर को बढ़ा सकता है...