मोहला (वीएनएस)। समाज कल्याण विभाग, जिला मोहला-मानपुर द्वारा संचालित संबल प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांगजनों को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुनगाटोला और राणाटोला में संचालित स्व-सहायता समूहों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने मिलेट्स आधारित खाद्य उत्पादों और बेकरी निर्माण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कर स्वरोजगार की संभावनाओं को जाना।
भ्रमण के दौरान मुनगाटोला स्थित स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने रागी एवं कोदो जैसे पौष्टिक मोटे अनाज से बिस्किट और कुकीज़ बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। दिव्यांगजनों ने उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को करीब से देखा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने की संभावनाओं को समझा।
इसके बाद राणाटोला में संचालित स्व-सहायता समूह की बेकरी इकाई का अवलोकन किया गया। यहां समूह के सदस्यों ने ब्रेड और डोनट जैसे उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस दौरान बताया गया कि कौशल विकास, उचित प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से छोटे स्तर पर भी स्वरोजगार शुरू कर आय के अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना था। स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को देखकर प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी मिली कि इच्छाशक्ति, कौशल और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...