सांसद संतोष पांडे ने किया ‘गढ़ कलेवा’ छत्तीसगढ़ी व्यंजन केंद्र का शुभारंभ

Posted On:- 2026-10-13




मोहला (वीएनएस)। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे के जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आगमन पर जनपद पंचायत परिसर मोहला में ‘गढ़ कलेवा’ छत्तीसगढ़ी व्यंजन केंद्र का शुभारंभ किया गया। महिला लखपति दीदी पहल के अंतर्गत ज्योति स्व सहायता समूह, मोहला द्वारा संचालित इस केंद्र का उद्घाटन सांसद संतोष पांडे ने किया।

गढ़ कलेवा के प्रारंभ होने से अब जिले के ग्रामीणों और आम नागरिकों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। साथ ही इस पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

यह पहल स्थानीय खानपान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इस केंद्र का संचालन ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर तनुजा सलाम, जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल, डिप्टी कलेक्टर सुभागी गुप्ता, अनिल कपूर, ज्योति स्व सहायता समूह की दीदियां, संकुल के अध्यक्ष-सचिव एवं कैडर उपस्थित रहे।




Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...