महतारी वंदन योजना से संवर रहा महिलाओं का भविष्य, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

Posted On:- 2026-10-13




मोहला (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत योजना से लाभान्वित महिलाओं की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं, जो शासन की जनकल्याणकारी पहल के महत्व को दर्शाती हैं।

मोहला गांव की पिंकी शाह योजना से प्राप्त राशि में से हर माह 500 रुपये अपने पुत्र के नाम पीपीएफ खाते में जमा कर रही हैं। साथ ही उन्होंने सिलाई मशीन खरीदकर स्वरोजगार शुरू किया है। इसी तरह रिद्धि यादव अपनी बेटी की पढ़ाई और ट्यूशन का खर्च उठाने में इस राशि का उपयोग कर रही हैं। वहीं नसरीन अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिमाह 500 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ उसकी शिक्षा पर भी खर्च कर रही हैं।

इन महिलाओं की पहल बताती है कि महतारी वंदनसेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी प्रेरणादायक कहानियां महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और शासन की योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को जन-जन तक पहुंचा रही हैं।**

योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों का भविष्य संवारने और बचत की आदत विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।   इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति लाभार्थी महिलाओं ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। महिलाओं का मानना है कि योजना से मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ अपने सपनों को पूरा करने और परिवार का भविष्य बेहतर बनाने का माध्यम भी बनी है।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...