मोहला (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन ने पंडरीतराई निवासी रेखा देवी साहू के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। कभी पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप तक लंबी दूरी तय करने वाली रेखा देवी आज घर में पानी की सुविधा मिलने से राहत महसूस कर रही हैं।
दो बेटे, बहुओं और बेटी से भरे परिवार की मुखिया रेखा देवी घर में किराना दुकान का संचालन करने के साथ खेती-किसानी से भी जुड़ी हैं। वह बताती हैं कि पहले पेयजल की व्यवस्था करना उनके लिए काफी कठिन काम था। पानी भरने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे। रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की आवश्यकता होने के कारण उन्हें लंबे समय तक इस परेशानी का सामना करना पड़ा। रेखा देवी कहती हैं कि पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। घर के हर छोटे-बड़े काम में पानी की जरूरत होती है। ऐसे में जल जीवन मिशन के तहत घर तक पेयजल पहुंचने से उनकी वर्षों पुरानी समस्या दूर हुई है। अब उन्हें पानी लाने के लिए पहले की तरह लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे समय और श्रम की बचत हो रही है।
जल संरक्षण के प्रति बहू-बेटियों को कर रही हैं जागरूक
घर तक पेयजल पहुंचने से राहत मिलने के बावजूद रेखा देवी पानी के महत्व को नहीं भूली हैं। अपने अनुभवों से सीख लेते हुए वह परिवार की बहू-बेटियों को पानी का महत्व समझाती हैं और इसे व्यर्थ बहाने से बचने की सलाह देती हैं। उनका मानना है कि जल जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पानी का सदुपयोग करना चाहिए और इसके संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए। रेखा देवी ने घर तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...