बिलासपुर (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं को सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में रतनपुर तहसील कार्यालय में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदक छेदी दास को मात्र एक दिन के भीतर विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। त्वरित कार्यवाही से उन्हें आवश्यक शासकीय कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिली है।
ग्राम मोंहदा निवासी छेदी दास ने अपनी पुत्री रेनू मानिकपुरी के विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय रतनपुर में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यालय के संचालक के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किया। उनके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 अक्टूबर 2026 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के बाद विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। छेदी दास ने बताया कि विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। आवेदन जमा करने के अगले ही दिन प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से मिली त्वरित सुविधा पर संतोष व्यक्त किया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। एक दिन के भीतर विवाह प्रमाण पत्र जारी किया जाना प्रशासन की तत्परता और समयबद्ध सेवा व्यवस्था का उदाहरण है। इस प्रकार की पहल से नागरिकों का समय बच रहा है और उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
तकनीक आधारित सेवाओं और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई के समन्वय से आम नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है। समयबद्ध सेवा और त्वरित निराकरण सुशासन की पहचान हैं, जो नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं।
आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...
महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम औ...
स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सं...
रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की ...
बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार...