मोहला (वीएनएस)। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्वल पोरवाल ने समय-सीमा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मस्त बस्तर, मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण हेल्पलाइन (सीएम हेल्पलाइन), प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा निर्धारित समय-सीमा में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में आमजन से संबंधित शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विभागीय कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करने, लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला शुभांगी गुप्ता सहित सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...