विशेष अभियान : मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का होगा पंजीकरण

Posted On:- 2026-10-14




एसआईआर के दौरान हटाई गई प्रविष्टियों के पुनर्सत्यापन के लिए घर-घर पहुंचेंगे बूथ लेवल अधिकारी, विशेष शिविरों के माध्यम से भी मिलेगी सुविधा

मोहला (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हटाई गई प्रविष्टियों के पुनर्सत्यापन के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा नए एवं युवा मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने संबंधित मतदान केंद्रों के अंतर्गत घर-घर जाकर एसआईआर के दौरान हटाई गई प्रविष्टियों के पुनर्सत्यापन की कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं तथा अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अभियान के तहत प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं गुरुवार को कार्यालयीन समय में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शुक्रवार एवं शनिवार को आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल तथा अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थानों में संस्थागत निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से युवा एवं भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

पात्र नागरिकों से पंजीकरण कराने की अपील

इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग आवश्यक है। पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिक ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...