प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मिली सहायता

Posted On:- 2026-10-14




सूरजपुर (वीएनएस)। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में सेवा की कहानी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 

इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री सरनापारा निवासी कमला कुशवाहा  को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता से अपने स्वास्थ्य एवं शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में राहत मिली है।

योजना से लाभान्वित कमला कुशवाहा  ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और बच्चे की देखभाल पर होने वाले खर्चों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत उन्हें प्रथम किस्त में 3 हजार रुपये तथा द्वितीय किस्त में 2 हजार रुपये सहित कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने स्वास्थ्य एवं शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया। योजना से मिली सहायता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कमला कुशवाहा  ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार सहयोग प्रदान करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर 2 किस्तों में 5 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। गर्भावस्था के पंजीयन पर एवं 6 महीने के भीतर एक बार प्रसव पूर्व जांच कराये जाने पर पहली किस्त के रूप में 3 हजार रुपए और दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपए बच्चे के जन्म के पंजीकरण के बाद प्रदान की जाती है। वही दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त 6 हजार रुपए दिया जाता है।



Related News
thumb

सरस्वती कॉलेज में चला मतदाता अभियान : नव-युवाओं को मिले वोटर लिस्ट ...

भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...


thumb

महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर...

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...


thumb

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुप्रिया, स्वरोजगार से बदली परिवार की...

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...


thumb

सेवा की कहानी : धान की परंपरागत खेती छोड़ गन्ने की खेती की ओर बढ़े कि...

किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...


thumb

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित, छात्राओं क...

भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...