अम्बिकापुर (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर में मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. तृप्ति पांडेय के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
शिविर में छात्राओं को मतदाता पंजीकरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया, फॉर्म-6 भरने की विधि तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. तृप्ति पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है, इसलिए प्रत्येक पात्र युवा को मतदाता के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अन्य पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदाता पंजीकरण कराया तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ ली। प्राचार्या डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहते हुए सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का सक्रिय सहयोग रहा।
भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत...
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...
किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...