महतारी वंदन योजना से सुमारी सिंह को मिला आर्थिक संबल, दूसरों पर निर्भरता हुई कम

Posted On:- 2026-10-14




हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें कर रहीं पूरी

अम्बिकापुर (वीएनएस)। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कृष्णापुर की रहने वाली सुमारी सिंह के जीवन में भी इस योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। पहले बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों से आर्थिक मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से वे स्वयं इन खर्चों को पूरा कर रही हैं।

सुमारी सिंह बताती हैं कि पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी पैसों की व्यवस्था करना मुश्किल होता था। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़े खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद उन्हें इस परेशानी से काफी राहत मिली है। नियमित आर्थिक सहायता से वे अपनी जरूरतों के अनुसार राशि का उपयोग कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है। अब आवश्यक खर्चों के लिए बार-बार किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सुविधा होने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुमारी सिंह का अनुभव बताता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता से राहत दिलाने के साथ परिवार के आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी भी मजबूत कर रही है।



Related News
thumb

सरस्वती कॉलेज में चला मतदाता अभियान : नव-युवाओं को मिले वोटर लिस्ट ...

भारत निर्वाचन आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में मतद...


thumb

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुप्रिया, स्वरोजगार से बदली परिवार की...

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की महिला बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना महिलाओं को आर्थि...


thumb

सेवा की कहानी : धान की परंपरागत खेती छोड़ गन्ने की खेती की ओर बढ़े कि...

किसानों को परंपरागत खेती के साथ अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में कृषक उन्नति योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि विभ...


thumb

होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित, छात्राओं क...

भारत निर्वाचन आयोग के सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अम्बिकापुर म...


thumb

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मि...

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना ...