कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज आईटीआई रामपुर भवन में चल रहे रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने टाइल्स लगाने, खिड़कियों की मरम्मत और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने वर्क ऑर्डर में निर्धारित तिथि के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, एसडीएम सरोज महिलांगे, एसडीओ राकेश द्विवेदी, ई एंड एम के अधिकारी के अधिकारी उपस्थित थे।
चिखली गांव के तीन किसान भाइयों की करीब आठ एकड़ जमीन से जुड़े विवाद में दुर्ग न्यायालय ने चौहान हाउसिंग कंपनी के अजय चौहान का दावा खारिज कर दिया है।
सुपेला स्थित आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में दुकानों के सामने बने बरामदों पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम भिलाई ने एक बार फिर कार्रवाई की पहल की है
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बा...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,भक्ति और आराधना का क्रम जारी है। बुधवा
गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया।