कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त कुल 10 वाहनों को जब्त किया है। कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे भी जब्त किया गया।
खनिज विभाग के अनुसार, पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में रेत और ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर तथा गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा पकड़ा गया। दीपका में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 ट्रेलर और उरगा में रेत का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को हरदीबाजार, दीपका और पाली थानों तथा हरदीबाजार खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
चिखली गांव के तीन किसान भाइयों की करीब आठ एकड़ जमीन से जुड़े विवाद में दुर्ग न्यायालय ने चौहान हाउसिंग कंपनी के अजय चौहान का दावा खारिज कर दिया है।
सुपेला स्थित आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में दुकानों के सामने बने बरामदों पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम भिलाई ने एक बार फिर कार्रवाई की पहल की है
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बा...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,भक्ति और आराधना का क्रम जारी है। बुधवा
गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया।