कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-15




निर्माण कार्य में तेजी लाने और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश, विद्यार्थियों की पढ़ाई शीघ्र शुरू कराने पर जोर

कोरबा (वीएनएस)। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर तक पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर  दुदावत ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को मैनपावर बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को यहां शिफ्ट कर पढ़ाई प्रारंभ कराई जा सके। उन्होंने नवंबर के अंतिम सप्ताह तक भवन में आवश्यक निर्माण कार्यों को पूरा कर भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉमन रूम, डाइनिंग रूम और फर्नीचर फिटिंग सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए अतिरिक्त टीम लगाकर काम तेजी से पूरा कराने तथा सीजीएमएससी के अधिकारियों को कार्यों का वर्क शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। हॉस्टल, डाइनिंग, एंट्रेंस और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा।

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के डीन को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने निर्माण एजेंसी को भवन परिसर की सड़कों का निर्माण भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा करने को कहा।

कॉलेज तक पहुंच मार्ग के संबंध में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डब्ल्यूएमएम कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नकटीखाड़ से मेडिकल कॉलेज तक के मार्ग को फोरलेन बनाने और इसे डेढ़ माह के भीतर पूरा करने को कहा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के आसपास नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन  के के सहारे, भवन निर्माण एजेंसी के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  जी.आर. जांगड़े, एसडीएम  सरोज महिलांगे, एसडीओ  राकेश द्विवेदी, ई एंड एम के अधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

जमीन विवाद में चौहान हाउसिंग का दावा खारिज, चिखली के 3 किसानों को राहत

चिखली गांव के तीन किसान भाइयों की करीब आठ एकड़ जमीन से जुड़े विवाद में दुर्ग न्यायालय ने चौहान हाउसिंग कंपनी के अजय चौहान का दावा खारिज कर दिया है।


thumb

आकाशगंगा में अतिक्रमण पर निगम सख्त, मार्किंग से व्यापारियों में खलबली

सुपेला स्थित आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में दुकानों के सामने बने बरामदों पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम भिलाई ने एक बार फिर कार्रवाई की पहल की है


thumb

त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की व्याप...

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बा...


thumb

लोभ से बचने आवश्यकता और अनावश्यकता के बीच का समझें अंतर : मुनि संवे...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,भक्ति और आराधना का क्रम जारी है। बुधवा


thumb

गन्ना किसानों ने विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार

गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।


thumb

विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में एसडीएम कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया।