बलरामपुर (वीएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के नेतृत्व में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम बसंतपुर में अशोक कुमार गुप्ता के निजी जमीन में संचालित फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण का निरीक्षण कर जांच की। जांच में ब्रिक्स निर्माण स्थल पर लगभग 35 ट्रेक्टर रेत का भंडारण किया गया था, जिसके संबंध में रॉयल्टी पर्ची मांगे जाने पर संचालक द्वारा किसी प्रकार की जानकरी एवं रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत नहीं की जा सकी। जिस पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा रेत के अवैध भंडारण पर जब्ती की कार्रवाई की है।
इसी क्रम में ग्राम मिथिलापुर निवासी देवेश गुप्ता एवं अखिलेश गुप्ता के निजी जमीन में संचालित फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण स्थल पर लगभग 150 ट्रेक्टर रेत का अवैध भंडारण पाया गया तथा इस संबंध में किसी प्रकार की रॉयल्टी पर्ची संबंधितों के द्वारा प्रस्तुत नही की जा सकी। जिस पर भी संयुक्त जांच टीम के द्वारा रेत जब्ती की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी(रा.) वाड्रफनगर दीपक निकुंज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल विश्वकर्मा, तहसीलदार रघुनाथनगर विष्णु गुप्ता, खनिज इंस्पेक्टर सुब्रत सना उपस्थित रहे।
राज्य शासन ने राज्य प्रशानिक सेवा के 22 अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है।
राज्यपाल रमेन डेका ने 28 अक्टूबर को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
राज्यपाल रमेन डेका ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पुजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एव...
मुख्यमंत्री साय मंगलवार को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की का...
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।