ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

Posted On:- 2026-10-16




राजनांदगांव (वीएनएस)। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। 

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने कहा कि कृषि सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी, नवीन कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराया जाएगा तथा विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश में व्यावहारिक कृषि अनुभव मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थियों को किसानों के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों के लिए विभिन्न कृषि आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शित मॉडलों के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि की नवीनतम विधियों के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई। 

अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कृषि मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रावे समन्वयक डॉ. शिवाजी लिमजे, प्राध्यापक- डॉ. नितिन तुर्रे, डॉ. मनोज कुमार चंद्राकर, डॉ. द्विवेदी प्रसाद, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. पूजा साहू, डॉ. महेंद्र कुमार देशमुख, डॉ. संतोष, डॉ. शिशिर प्रकाश शर्मा, ग्राम ढोडिया के सरपंच ढिल्लूराम साहू, पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मका...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ ...

हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...


thumb

डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण ...

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...


thumb

ग्राम देवकट्टा में बने पक्के शेड : पदयात्रियों को कड़ी धूप और बारिश...

नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवक...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका...