राजनांदगांव (वीएनएस)। नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवकट्टा में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 27 लाख 24 हजार रूपए की लागत से पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है।
पक्का शेड निर्माण होने से पदयात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से बचाव की सुविधा मिलेगी। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है। पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कार्य होने से नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को विश्राम करने तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत पाने में सहूलियत हो रही है। पक्का शेड निर्माण कार्य से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनसुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में भी यह कार्य महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...
हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका...
पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विक...