प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

Posted On:- 2026-10-16




पक्के एवं सुरक्षित आवास मिलने से परिवार में आई खुशहाली

राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवनयापन के लिए अपना घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

नगर पंचायत डोंगरगांव के सेवता पारा वार्ड क्रमांक 6 निवासी रामकिशुन श्रीवास का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। कच्चे मकान में रहने के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत सहायता मिलने से उनका यह सपना साकार हुआ और उन्होंने अपने लिए पक्का मकान बनाया।

हितग्राही रामकिशुन श्रीवास ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से मिली सहायता से अब उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित आवास में रह रहा है। शासन द्वारा योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की सहायता मिली है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे हितग्राही के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हितग्राही रामकिशुन श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ ...

हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...


thumb

डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण ...

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...


thumb

ग्राम देवकट्टा में बने पक्के शेड : पदयात्रियों को कड़ी धूप और बारिश...

नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवक...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका...


thumb

ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विक...