रायपुर(वीएनएस)।सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की मजबूरी अब पुरानी बात होती जा रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक मजबूत श्सेवा सेतुश् साबित हो रही है, जिसके जरिए घर बैठे ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसकी एक बेहतरीन मिसाल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेढ़ीभदरा आश्रित ग्राम गगोरीटाडा में देखने को मिली है, जहां एक छोटी सी फोन कॉल ने रोहित कुमार लहरे के घर शौचालय निर्माण का रास्ता साफ कर दिया।
घर बैठे दर्ज कराई थी समस्या
ग्राम गगोरीटाडा निवासी रोहित कुमार लहरे को व्यक्तिगत शौचालय की सख्त आवश्यकता थी, लेकिन इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। उन्होंने घर बैठे ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन के माध्यम से यह मामला संबंधित विभाग तक पहुंचा, जिसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत रोहित के व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति तत्काल जारी कर दी।
प्रशासनिक संवेदनशीलता और नियमित समीक्षा का असर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन का मुख्य उद्देश्य यही है कि योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।
कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली जनसमस्याओं की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि हर आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
दूरस्थ अंचलों के लिए वरदान बनी हेल्पलाइन
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बिना किसी कागजी भागदौड़ के सीधे शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की इस सुविधा ने आम लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। रोहित कुमार लहरे का यह मामला इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक संवेदनशीलता और डिजिटल गवर्नेंस के तालमेल से कैसे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा रहे हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम सूची जारी कर दी गई है।
गरियाबंद जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंति...
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों के बीच गौरेला-पेंड्रा...
छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत बेमेतरा जिले में खनिज विभाग ने रेत का अवैध प...
जिला अस्पताल सूरजपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित प्रयास से 73 वर्षीय महिला की जटिल कूल्हे की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।