कौन्दकेरा-2 आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पद के लिए दावा-आपत्ति 26 अक्टूबर तक

Posted On:- 2026-10-16





रायपुर(वीएनएस)।एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारूला सेक्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौन्दकेरा के कौन्दकेरा-02 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। उक्त पद पर भर्ती के लिए 20 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की छानबीन के बाद अनंतिम सूची जारी की गई है। अनंतिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल ई-भर्ती पोर्टल पर जाकर 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है।




Related News
thumb

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित, आधुनि...

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला...


thumb

बिहान से बदली सुनीता की जिंदगी, किराना दुकान बनी आर्थिक आत्मनिर्भरत...

छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से म...


thumb

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा की सुविध...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों की पहुंच बढ़ाने तथा आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की ...


thumb

खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश, नि...

शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर कुदरगढ़ में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के ...


thumb

’पीएम जनमन योजना से 339.16 लाख रुपए की लागत से बनी 6.60 किलोमीटर सड़...

कभी बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता था। मरीजों को खाट पर लादकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई से लेकर कृषि उपज बेचने त...


thumb

सुशीला कुर्रे’ ’छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले 40 हजार रुपये के ऋण से आ...

कृषि और मजदूरी के साथ बकरी पालन अपनाकर ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी सुशीला कुर्रे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। छत्तीसगढ़ महिला क...