सूरजपुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों की पहुंच बढ़ाने तथा आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहा हैं। इसी क्रम में ग्राम धरमपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 57 मरीज लाभान्वित हुए।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आयुष चिकित्सा पद्धतियां रोगों की रोकथाम तथा समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन चिकित्सा पद्धतियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...