’पीएम जनमन योजना से 339.16 लाख रुपए की लागत से बनी 6.60 किलोमीटर सड़क, सैकड़ो आबादी को मिली बेहतर संपर्क सुविधा’

Posted On:- 2026-10-16




कोरिया (वीएनएस)। कभी बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता था। मरीजों को खाट पर लादकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई से लेकर कृषि उपज बेचने तक में कठिनाइयां आती थीं। अब प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी पक्की सड़क ने बचरा पोड़ी तहसील के ग्राम पंचायत करवां की ठग्गांव और दुर्गा नगर बसाहटों के लोगों की राह आसान कर दी है। यहां रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 165 लोगों को हर मौसम में आवागमन की सुविधा मिल रही है।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, बैकुण्ठपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के द्वितीय चरण में करवां से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। बैकुण्ठपुर विकासखण्ड की बचरा पोड़ी तहसील में स्थित इस सड़क की लंबाई 6.60 किलोमीटर है। इसका निर्माण 339.16 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

सड़क बनने से ग्रामीणों की राशन, बाजार, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी सुविधाओं तक पहुंच बेहतर हुई है। पहले बरसात में आवागमन बाधित होने से दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था। अब पक्की सड़क से गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क बना रहता है और ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा हो रही है।

इस बदलाव का विशेष लाभ मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मिला है। पहले मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ता था। अब महतारी एक्सप्रेस और एम्बुलेंस गांव के पारे-मोहल्लों तक पहुंच रही हैं, जिससे उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों तक जाना सुगम हुआ है।

बच्चों और युवाओं के लिए भी शिक्षा की राह आसान हुई है। छात्र-छात्राओं को आने-जाने की सुविधा बढ़ने से आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है। बेहतर संपर्क से खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी बढ़े हैं। पक्की सड़क ने किसानों और वनोपज संग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में सहूलियत दी है। ग्रामीण अब धान, सब्जी, फल और वनोपज को मंडियों तथा बड़े बाजारों तक आसानी से ले जा पा रहे हैं। इससे कृषि, व्यापार और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को गति मिली है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंचविहीन जनजातीय बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की पहल करवां क्षेत्र में बदलाव का माध्यम बनी है। ठग्गांव और दुर्गा नगर के ग्रामीणों के लिए यह सड़क शिक्षा, उपचार, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच की नई राह बन गई है।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...