बिहान से बदली सुनीता की जिंदगी, किराना दुकान बनी आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार

Posted On:- 2026-10-16




स्व-सहायता समूह से जुड़कर अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा, परिवार की आर्थिक स्थिति को मिली मजबूती

सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर परिवार की आय में वृद्धि कर रही हैं।

कभी परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन आज अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सुनीता गुप्ता स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आजीविका का साधन विकसित किया, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

जिले के विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरंधा निवासी सुनीता गुप्ता पहले परिवार की सीमित आय के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। घर की जरूरतों को पूरा करने और आमदनी का अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की इच्छा ने उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया। इसी उद्देश्य से वे गायत्री स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, जहां नियमित बचत, आपसी सहयोग और बिहान योजना के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद सुनीता को बैंक ऋण की सुविधा प्राप्त हुई, जिसका उपयोग उन्होंने किराना दुकान का व्यवसाय शुरू करने में किया। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय आगे बढ़ने लगा और दुकान से होने वाली आमदनी परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनी। अपनी मेहनत और बेहतर व्यवसाय संचालन के माध्यम से उन्होंने लगभग 60 हजार रुपये का मुनाफा अर्जित किया है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ भविष्य में व्यवसाय का विस्तार करने का उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

सुनीता गुप्ता बताती हैं कि बिहान योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सहयोग से उन्हें अपने स्वरोजगार का अवसर मिला है और भविष्य में आय बढ़ाने के नए मार्ग भी खुल रहे हैं। सुनीता ने मुख्यमंत्री  एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा प्रदान कर रही हैं। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा की कहानी के रूप में सुनीता गुप्ता की यह उपलब्धि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल है।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...