सुशीला कुर्रे’ ’छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले 40 हजार रुपये के ऋण से आजीविका को दिया विस्तार’

Posted On:- 2026-10-16




कोरिया (वीएनएस)। कृषि और मजदूरी के साथ बकरी पालन अपनाकर ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी सुशीला कुर्रे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले 40 हजार रुपये के ऋण ने उन्हें आजीविका का अतिरिक्त साधन विकसित करने का अवसर दिया है।

पति मनोज कुमार कुर्रे सहित पांच सदस्यों के परिवार की आजीविका में योगदान देने वाली सुशीला खेती और मजदूरी करती हैं। परिवार की आय के साधन बढ़ाने के लिए उन्होंने बकरी पालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। दिसंबर 2025 में छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण प्राप्त होने पर उन्होंने इस राशि का उपयोग बकरी पालन के लिए किया।

वर्तमान में सुशीला के पास सात बकरियां हैं। कृषि कार्य और मजदूरी के साथ वे बकरियों की देखभाल भी करती हैं। अपनी मेहनत से इस काम को आगे बढ़ाते हुए वे परिवार के लिए आजीविका का एक और आधार तैयार कर रही हैं।

सुशीला का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं के परिश्रम और आत्मनिर्भर बनने की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। योजना से मिला आर्थिक सहयोग उनके लिए बकरी पालन को आगे बढ़ाने का सहारा बना है। खेती, मजदूरी और पशुपालन को साथ लेकर वे परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...