लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-10-16





रायपुर(वीएनएस)।लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कोरबा में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और उनकी कड़ी व नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोरबा के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे।
श्री बंसल ने अधिकारियों को सड़कों के बीटी पैच मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो तथा उन्हें सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। श्री बंसल ने निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित न हो। निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर लोगों को विकास कार्यों का लाभ जल्द दिलाएं।
इन कार्यों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोरबा जिले में कटघोरा–हरदीबाजार–बलौदा–अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार–तरदा–सर्वमंगला–इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक मार्ग तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 2.84 किलोमीटर लंबे इस सड़क के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को इसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता (वि/यां) श्री सुरेश भूपल और कोरबा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अनुविभागीय अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।



Related News
thumb

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा की सुविध...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों की पहुंच बढ़ाने तथा आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की ...


thumb

खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश, नि...

शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर कुदरगढ़ में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के ...


thumb

’पीएम जनमन योजना से 339.16 लाख रुपए की लागत से बनी 6.60 किलोमीटर सड़...

कभी बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाता था। मरीजों को खाट पर लादकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता था और बच्चों की पढ़ाई से लेकर कृषि उपज बेचने त...


thumb

सुशीला कुर्रे’ ’छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले 40 हजार रुपये के ऋण से आ...

कृषि और मजदूरी के साथ बकरी पालन अपनाकर ग्राम खैरी के डकईपारा निवासी सुशीला कुर्रे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। छत्तीसगढ़ महिला क...


thumb

बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’, रचना राज...

बच्चे के पोषण और देखभाल में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से मिली सहायता ग्राम खरवत के मांझापारा निवासी रचना राजवाड़े के लिए मददगार बनी है। उन्ह...


thumb

’लालप्रसाद के परिवार को मिला मालिकाना हक’ : 252 वर्गमीटर जमीन का प...

जिस जमीन पर परिवार की पीढ़ियां निवास करती आ रही थीं, उसका पट्टा मिलने से ग्राम अंगा निवासी लालप्रसाद साहू के परिवार को मालिकाना हक मिला है। मजदूरी क...