कोरिया (वीएनएस)। जिस जमीन पर परिवार की पीढ़ियां निवास करती आ रही थीं, उसका पट्टा मिलने से ग्राम अंगा निवासी लालप्रसाद साहू के परिवार को मालिकाना हक मिला है। मजदूरी कर तीन सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाले 31 वर्षीय लालप्रसाद के नाम भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा बना है।
स्वर्गीय माखन लाल साहू के पुत्र लालप्रसाद बताते हैं कि उनके बाबा इस जमीन पर काबिज थे। परिवार का यहां पचास वर्षों से अधिक समय से कब्जा था, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं बना था।
वर्ष 2025-26 में भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत लालप्रसाद साहू के नाम से पट्टा जारी हुआ। इससे लंबे समय से निवासरत परिवार को जमीन पर अपने अधिकार का दस्तावेज प्राप्त हुआ।
लालप्रसाद ने पट्टा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उनके परिवार के लिए यह पट्टा उस जमीन पर अधिकार की पहचान है, जहां उनकी पिछली पीढ़ियां भी निवास करती रही हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...